फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   food department taken 2 samples

खाद्य विभाग की टीम ने लिए दो नमूने

Thu, 29 Sep 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
food department taken 2 samples
खाद्य विभाग की टीम ने लिए दो नमूने
विज्ञापन

देवरिया। नवरात्रि पर लोगों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ तथा फलाहार उपलब्ध कराने के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने पांच दुकानों पर छापा मारा और दो नमूने लिए। इसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आयुक्त तथा जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के चौथे दिन टीम बरहज रोड स्थित गड़ेर पहुुंची, जहां बरनवाल किराना स्टोर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभेष कुमार ने साबूदाना का नमूना एकत्र किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने प्रमोद बरनवाल की दुकान से रामदाना का नमूना लिया। खाद्य विभाग की टीम की इस कार्रवाई से बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-द्वितीय आरसी पांडेय ने बताया कि दो नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला झांसी भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed