फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fog halts speed of vehicles, melting increases

कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, गलन बढ़ी

Mon, 18 Jan 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fog halts speed of vehicles, melting increases
सोमवार को दोपहर तक छाया रहा कोहरा रेंगते नजर आए वाहन।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : DEORIA
कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, गलन बढ़ी
विज्ञापन

देवरिया। जिले में सोमवार को मौसम ने फिर सितम ढहाया। सुबह से दोपहर तक घना कोहरा रहा। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रहा। शीतलहर से दृश्यता 20 मीटर से कम रही। वहीं गलन भरी ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।

जनवरी का पहला पखवारा आनंददायक बीतने के बाद दूसरे पखवारे में ठंड ने जोरदार दस्तक दी है। 13 जनवरी के बाद से लोगों को सूर्यदेव का दर्शन कम ही हो पाया है। सोमवार की दोपहर बाद कुछ मिनट के लिए धूप निकली, लेकिन थोड़ी देर में ही सब कुछ कोहरे की आगोश में समा गया। शाम होते ही जल्दी बाजार बंद हो गए। सार्वजनिक जगहों पर अलाव नहीं जलने से लोग कांपते नजर आए।
विज्ञापन

यह रहा बीते दिनों का तापमान
दिन अधिकतम - न्यूनतम
सोमवार - 21 - 10
रविवार - 21 - 10
शनिवार - 22 - 08
शुक्रवार - 21 - 08
बृहस्पतिवार - 20 - 07
बुधवार - 20 - 07
मंगलवार - 20 - 08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed