फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   flying scott caught 80000

Deoria News: भलुअनी में उड़न दस्ता ने एक व्यक्ति के पास से बरामद किए 80 हजार रुपये

Mon, 13 May 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 13 May 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
flying scott caught 80000
चारपहिया गाड़ी से देवरिया की ओर जा रहे थे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज/भलुअनी। स्थानीय कस्बा के गांधी चौक से देवरिया मार्ग पर रविवार को दिन में उड़नदस्ता टीम आने-जाने वाली गाड़ियों की सघन जांच कर रही थी। दिन में करीब 11 बजे टीम ने चारपहिया गाड़ी से देवरिया की ओर जा रहे एक व्यक्ति से 80 हजार रुपये बरामद किया है। जांच से कस्बा में खलबली रही।

नायब तहसीलदार रमेश चंद्र गुप्त, एसआई आशीष कुमार तिवारी टीम के साथ आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे। टीम को एक संदिग्ध चारपहिया गाड़ी आती दिखाई दी। जिसे सभी ने रोक लिया। गाड़ी की जामा तलाशी में कार के अंदर रुपये छिपाकर रखे गए थे, जो करीब 80 हजार रुपये होना बताया जा रहा है। पूछताछ में रुपये के बारे में कार सवार कुछ बता नहीं पाया। जिस पर अधिकारियों ने कार्रवाई की। एफएसटी प्रभारी रमेश चंद्र गुप्त ने बताया कि कस्बा के सूरज वर्मा के पास से 80 हजार रुपये बरामद हुए हैं। जिन पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed