{"_id":"6892536171ff9e6a7709e199","slug":"flooding-at-primary-school-gate-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160160-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्राथमिक विद्यालय के गेट पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्राथमिक विद्यालय के गेट पर जलभराव
Wed, 06 Aug 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
सोनूघाट। सदर ब्लॉक के सोनूघाट चौराहा स्थित प्राथमिक विद्यालय के मुख्य गेट के सामने जलभराव से बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया है। बरसाती पानी के साथ जमा कचरे से बदबू और संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है।
गर्मी और उमस के बीच विद्यालय आने-जाने वाले नौनिहाल कई बार गंदे पानी में फिसलकर गिर चुके हैं। अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन के बीच इसको लेकर कई बार विवाद भी हो चुका है। प्रधानाध्यापिका नीलम वर्मा के अनुसार, मौखिक और लिखित रूप से कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गेट के पास जलजमाव के साथ कचरे का अंबार लगा रहता है। खंड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा ने कहा कि मौके का मुआयना कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। संवाद