फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Flood can cause devastation in villages on the banks of river Saryu.

Deoria News: सरयू नदी के तटवर्ती गांवों में मच सकती बाढ़ से ताबाही

Sun, 30 Jun 2024 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Flood can cause devastation in villages on the banks of river Saryu.
भागलपुर कटान करती सरयू नदीफोटो- संवाद
- पांच स्पर बंधे और भागलपुर मईल मार्ग दो दर्जन से अधिक गांवों की करता है बाढ़ से सुरक्षा, नहीं हुई मरम्मत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। क्षेत्र में सरयू नदी के तट पर स्थित बंधों की मरम्मत अब तक नहीं हुआ है। इसकी वजह बजट नहीं मिलना बताया जा रहा है। भागलपुर के तटवर्ती इलाकों के बंधे पहली बारिश में ही खस्ताहाल है। अगर समय रहते बाढ़ खंड विभाग नहीं जागा तो बाढ़ के समय तटवर्ती इलाकों में तबाही मच सकती है।
शासन के निर्देश के अनुसार 15 जून से 30 अक्टूबर तक बाढ़ खण्ड विभाग अलर्ट रहता है। बाढ़ से बचाव के लिए सभी इंतजाम और लोगों की सहूलियत के लिए बाढ़ खण्ड चौकी स्थापित कर दिया जाता है, लेकिन तटबंधों का मरम्मत अधर में लटका है। भागलपुर और देवसिया में कटान रोधी कार्य चल रहा है। बंधों पर शाही होल और चूहा होल जगह-जगह बन चुका है।शासन से धन का इंतजार है मानसून भी सक्रिय है। एक तरफ जहां बाढ़ विभाग के अफसर परेशान हैं वहीं पहली बारिश में ही शाही होल और चूहा होल दिखाई देने लगा है। समय रहते अगर विभाग के अधिकारी नहीं जागे तो बंधा कट सकता है,जिससे किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो सकती है। गांव के लोगों को घर छोड़कर पलायन करना मजबूरी हो जायेगी।
विज्ञापन

....
भागलपुर क्षेत्र में चार बाढ़ राहत चौकी की गई है। इसमें भागलपुर में भरोसा घर इंटर कालेज, मईल में जूनियर हाईस्कूल, तेलिया कला में श्रीराम इंटर कॉलेज व प्राथमिक स्कूल बढ़ौना को बाढ़ राहत चौकी बनाया गया है, जहां तहसील कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बाढ़ खंड विभाग के अवर अभियंता अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि बंधों का मरम्मत जल्द से जल्द कराया जाएगा। आचार संहिता की वजह से टेंडर होने में देरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed