{"_id":"5d2cb76d8ebc3e6cf035d246","slug":"flod-deoria-news-gkp313986420","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश थमने के बाद भी मोहल्लों से नहीं उतरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश थमने के बाद भी मोहल्लों से नहीं उतरा पानी
विज्ञापन
रामगुलाम टोला के शास्त्री नगर मुहल्ले में घुसा नहर का पानी।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश थमने के बाद भी मोहल्लों से नहीं उतरा पानी
हाटा मार्ग पर अब भी तीन फीट पानी से होकर आ-जा रहे लोग
सोमनाथ मंदिर क्षेत्र में भी जलभराव यथावत, बढ़ रही लोगों की मुश्किलें
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पिछले दो दिनों से बारिश थमने के बावजूद जलभराव वाले इलाकों की स्थिति यथावत है। कुर्ना नाले का पानी अभी भी मोहल्लों में लगा हुआ है। हाटा और कसया मार्ग पर पानी के बीच से ही लोग आवागमन कर रहे हैं। हाटा मार्ग पर पुरवा गांव के समीप करीब ढाई फीट पानी लगा है। सोमनाथ मंदिर इलाके में भी मोहल्ले से पानी नहीं निकला है। यही हाल रहा तो इस बार बुधवार से शुरू हो रहे सावन में बाबा सोमनाथ के पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं को नाले के पानी से होकर ही गुजरना होगा।
कुर्ना नाले का पानी शुक्रवार को ओवरफ्लो कर मोहल्लों में घुसने लगा था। अलीनगर, शहीदनगर, शांतिनगर, अहमदनगर, स्वास्तिकनगर, सिंधी मिल कॉलोनी, महुआबारी आदि मोहल्लों में पानी भर गया था। लगातार बारिश के कारण पानी में वृद्धि होते हुए पुरवा उपकेंद्र में भी पानी घुस गया। शहर के सभी नाले-नालियों में पानी लबालब है। हनुमान मंदिर, परमार्थी पोखरा के भी लबालब होने से पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं मिल रहा। लिहाजा बारिश थमने के बाद भी मोहल्लों से पानी अब तक नीचे नहीं आया है। अलीनगर, शहीदनगर, अहमदनगर, स्वास्तिकनगर सहित कई मोहल्लों के अधिकांश परिवार घर छोड़ चुके हैं। सिंधी मिल कॉलोनी, सोमनाथ मंदिर इलाके में पानी के बीच ही रहने को विवश हैं। इन इलाकों में सोमवार को भी करीब ढाई से तीन फीट तक पानी लगा होने से आवागमन बाधित रहा। लोगों का कहना है कि जब तक नाले से पानी निकलना शुरू नहीं होगा, जलभराव की स्थिति बनी रहेगी।