{"_id":"5d2cb7728ebc3e6cf90fa8f3","slug":"flod-deoria-news-gkp3139853197","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर का कहर, तेज धारा में बह गया धनौती मिश्र का पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर का कहर, तेज धारा में बह गया धनौती मिश्र का पुल
रामपुर कारखाना के धनौती मिश्र गांव के पास नहर की धार में बहा पुल
- फोटो : DEORIA
Link Copied
तेज धारा में बह गया धनौती मिश्र का पुल
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। तेज बारिश तो थम गया मगर अब नहर का कहर क्षेत्र में जारी है। जब जरूरत थी तो पानी की किल्लत किसानों को परेशान कर रही थी और अब ओवरफ्लो व पटरी टूटने से काफी तबाही मची है। सोमवार को धनौती मिश्र गांव का पुल तेज बहाव में बह गया। इससे आधा दर्जन गांवों का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क कट गया है। सदर कोतवाली के धनौती मिश्र गांव के नहर पर बना पुल सोमवार को तेज धार की वजह से बह गया। वह गांव के संपर्क का मुख्य मार्ग था। पुल के बह जाने से गांव का संपर्क ब्लॉक मुख्यालय से पूरी तरह कट गया है। गांव के लोगों को अब दस किलोमीटर का चक्कर लगा कर शहर जाना पड़ेगा। ओवरफ्लो और पटरी टूटने की समस्या से जूझ रहे क्षेत्र के किसानों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। क्षेत्र में नहर पटरी टूटने का दौर जारी है। रविवार को सवरेजी और रामपुर चंद्रभान में भी पटरी टूट गई थी। इससे धान की फसल डूब गई है। पिपराइच, धनौती, लक्ष्मीपुर आदि गांव के लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।