{"_id":"646519fb4ec5aa1824093251","slug":"five-injured-in-uncontrollable-bike-collision-deoria-news-c-7-1-171162-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बेकाबू बाइक की टक्कर से पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बेकाबू बाइक की टक्कर से पांच घायल
Wed, 17 May 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 17 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल बाइक सवार दोनों युवकों का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। रुद्रपुर-गौरी बाजार मार्ग पर कटाई चौराहे के पास मंगलवार को देर रात अनियंत्रित बाइक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में तीन को जिला चिकित्सालय तथा गंभीर रूप से घायल दो लोगों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान बाइक सवार युवक गौरी बाजार से अपने घर लक्ष्मीपुर जा रहे थे।
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी अक्षय कुमार निषाद 20 वर्ष पुत्र यशवंत निषाद मंगलवार को गांव के अरविंद निषाद 19 वर्ष पुत्र रामाश्रय निषाद के साथ किसी काम से गौरी बाजार आए थे। देर रात बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। इसी बीच रुद्रपुर मार्ग पर कटाई चौराहे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और विवाह समारोह से घर लौट रहे तीन राहगीरों को बाइक ने पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे कटाई चौराहा निवासी विपिन 20 वर्ष पुत्र श्याम बहाल, रुद्रपुर थाना क्षेत्र के छितहीं बाजार निवासी चंद्रशेखर निषाद 22 वर्ष पुत्र दिलीप साहनी व इसी गांव के दुर्गेश निषाद 21 वर्ष पुत्र रामबहल निषाद एवं बाइक सवार युवकों से सहित पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गौरी बाजार ले गई, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जबकि घायल बाइक सवार अक्षय कुमार निषाद एवं अरविंद निषाद की हालत गंभीर देख कर उन्हें देर रात मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। सुरक्षा कर्मी मौके पर गए थे। मामले की जांच की जा रही है।