{"_id":"6890ff76906598e40f0e6795","slug":"five-injured-in-scorpio-collision-with-truck-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160097-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवरिया के कांवड़ियों की स्कार्पियो ट्रक से टकराई, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवरिया के कांवड़ियों की स्कार्पियो ट्रक से टकराई, पांच घायल
Tue, 05 Aug 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले के लार थाना क्षेत्र के रावतपार रघेन से देवघर जलाभिषेक के लिए निकले कांवड़ियों की स्कार्पियो रविवार देर रात बिहार के वैशाली जिले में मुजफ्फरपुर-ताजपुर मुख्य मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चिकनौटा के पास एक ट्रक से टकरा जाने के कारण स्कार्पियो सवार पांच कांवरिये गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को चिकनौटा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
घायल कांवड़ियों की पहचान लार के रावतपार रघेन निवासी उपेंद्र कुमार सिंह, रजनीश सिंह, शिवम सिंह, हिमांशु सिंह, हर्षित सिंह (सभी लार के निवासी), अमौना के सत्यम मिश्रा और भट्ठवा के धनंजय यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सभी स्कार्पियो से देवघर जलाभिषेक के लिए रवाना हुए थे। कांवर यात्रा के दौरान हुई इस हादसे से गांव में चिंता का माहौल है। परिजन मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। संवाद