{"_id":"66e48411c135395d780f7cdd","slug":"five-dengue-patients-undergoing-treatment-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-135198-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डेंगू के पांच मरीजों का चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डेंगू के पांच मरीजों का चल रहा इलाज
विज्ञापन
- स्वास्थ्य में सुधार होने पर दो बच्चे पीआईसीयू में शिफ्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में डेंगू पांव पसार रहा है। इसके मरीज मिल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में पांच मरीज भर्ती किए गए हैं। उनका इलाज चल रहा है। सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वस्थ होने पर दो बच्चों को पीआईसीयू में शिफ्ट किया गया है। डॉक्टर और स्टाफ नर्स व अन्य कर्मचारी इलाज में जुटे हैं। अब तक 46 संभावित मिले हैं, जिसमें 20 लोगों की एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें गैर प्रांत व प्रदेश के अन्य जिलों से पीड़ित होकर आने वालों की संख्या अधिक है।
जिले में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। रुद्रपुर क्षेत्र का एक बालक करीब एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। दवा लेने पर आराम नहीं मिला। जांच कराने के बाद बृहस्पतिवार की रात में परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। शुक्रवार को जांच में निगेटिव आने पर उसे पीआईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया, जबकि तीन दिन से भर्ती एक बालिका को भी पीआईसीयू में शिफ्ट किया गया। जबकि पांच लोगों का इलाज चल रहा है। डेंगू को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क है।
लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन जिले में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। इसमें गैर प्रांत व प्रदेश के अन्य जिलों से पीड़ित होकर आने वालों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
डेंगू के पांच मरीज भर्ती किए गए हैं। सभी का इलाज चल रहा है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर दो बच्चों को पीआईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल में दवा, जांच व इलाज की सुविधा है। डेंगू को लेकर जागरूक होने की जरूरत है।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस