फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five accused in custody, police investigating call details

Deoria News: पांच आरोपी हिरासत में, कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

Mon, 07 Apr 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 07 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Five accused in custody, police investigating call details
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/पैकोली। शहर से कीर्तन में शामिल होकर घर लौट रहे सुरौली थाना क्षेत्र के सुकई परसिया गांव निवासी गायक राममूरत चौहान (55) की शनिवार रात को गोली मारकर हत्या करने के मामले में 48 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई।
पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सीसीटीवी से मिले इनपुट से आरोपियों की धर पकड़ में जुटी हुई है। मोबाइल फोन का डिटेल भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

उधर, परिवार वालों की सुरक्षा के लिए दो सिपाहियों की 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। एसओजी और सुरौली थाने की पुलिस आरोपियों की धड़पकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनद रहे, सुरौली थाना क्षेत्र के सुकई परसिया गांव निवासी राममूरत चौहान शनिवार की शाम को देवरिया शहर स्थित नगर पालिका परिषद में मंदिर पर कीर्तन में गाने गए थे।
कीर्तन समाप्त होने के बाद रात करीब नौ बजे साथी मोतीलाल गुप्ता को रामनाथ देवरिया मोहल्ला स्थित उनके आवास पर छोड़ने के बाद बाइक से घर जा रहे थे।
उमउर गांव से 500 मीटर आगे पोखरे के पास सुनसान जगह पर अज्ञात हमलावरों ने राममूरत को गोली मार दी थी। गोली राममूरत के सीने में लगी थी। इससे उनकी मौत हो गई थी। उधर, वारदात के बाद पुलिस छानबीन में लगी है। वारदात स्थल से कुछ दूरी पर सड़क किनारे पोल्ट्री फार्म पर लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाया गया।
फुटेज में दिखा कि बाइक की लाइट वारदात स्थल पर जा रही है। फिर उसी रास्ते से वह बाइक वापस हो गई। बाइक की हेड लाइट ऑन-ऑफ भी हो रहा था।
फोटो साफ न होने से सिर्फ बाइकककी हेडलाइट दिख रही है। पुलिस वारदात स्थल के आगे और पीछे लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांच कर रही है। पराममूरत के घर पुलिसकर्मी तैनात : राममूरत की हत्या के बाद पुलिस ने पत्नी मधुरानी की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ नामजद हत्या का केस दर्ज किया है।

तहरीर में गांव निवासी सहित अन्य लोगाें का नाम आने के बाद पुलिस चौकन्नी हो गई है। रविवार को राममूरत के परिवार की सुरक्षा के लिए उनके घर पर दो सिपाहियों की 24 घंटे ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed