फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fishes died due to old enmity

Deoria News: पुरानी रंजिश में तालाब में डाला जहर, मछलियां मरीं

Mon, 22 May 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 22 May 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fishes died due to old enmity
तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। क्षेत्र के डमर भिसवां गांव में पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने एक तालाब में जहरीला पदार्थ डाल दिया, जिससे बड़ी संख्या में मछलियां रविवार की सुबह मृत पाई गईं। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। थाना क्षेत्र के डमर भिसवां निवासी सुनील निषाद पुत्र जज निषाद ने तहरीर में कहा है कि कई वर्षों से वह मत्स्य पालन का कार्य करता है। कुछ दिन पहले वह गांव के एक व्यक्ति से होंडा पर तालाब लिया और मत्स्य पालन किया था। शनिवार को देर रात किसी ने रंजिश वश तालाब में जहरीला पदार्थ डाल दिया। सुबह जब सुनील मछलियों के लिए चारा डालने तालाब पर पहुंचे तो यह देखकर अवाक रह गए। बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां पानी से ऊपर तालाब में उतराई थीं। इसके बाद सुनील ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed