फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fish market will be built near Nadavar bridge

Deoria News: नदावर पुल के पास बनेगी मछली मंडी

Sun, 15 Dec 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 15 Dec 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Fish market will be built near Nadavar bridge
सलेमपुर। राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सिंचाई विभाग डाक बंगला में शनिवार को आयोजित बैठक में मछली व्यवसायियों की समस्या सुनीं। मछली बाजार के लिए एसडीएम व ईओ से नदावर पुल के पास स्थित सरकारी जमीन पर मछली बाजार के लिए जमीन देने तथा हाट बाजार बनाए जाने का निर्देश दिया। निर्माण कार्य व प्रकाश के लिए अपने निधि से पांच लाख रुपये दिए की बात कही। रेलवे की जमीन से मछली बाजार हटाए जाने के बाद मछली व्यवसायियों ने बाजार लगाने के लिए जगह की मांग की। नगर पंचायत ने मझौलीराज नगर पंचायत के अंदर नदावर पुल के पास स्थित सरकारी जमीन में मछली बाजार लगाए जाने का प्रस्ताव रखा। इस पर मछली व्यवसायी मानने को तैयार नहीं हुए। वे रेलवे परिसर की जमीन पर ही बाजार लगाने के लिए अपनी मांग पर अड़े रहे। वहीं रेलवे जमीन के समीप रहने वाले परिवार भी वहां पहुंच गए और विद्यालय, कोचिंग सेंटर तथा मंदिर का हवाला देते हुए रेलवे की जमीन में बाजार न लगाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed