फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   first shahid smarak of distrct inaugurated

जनपद के प्रथम शहीद स्मारक ‘अमर जवान’ का उद्घाटन

Thu, 27 Jan 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
first shahid smarak of distrct inaugurated
जनपद के प्रथम शहीद स्मारक ‘अमर जवान’ का उद्घाटन
विज्ञापन

देवरिया। डीएम आशुतोष निरंजन ने गणतंत्र दिवस पर सैन्यबलों को समर्पित जनपद के प्रथम शहीद स्मारक का उद्घाटन किया। कहा कि जनपद के युवाओं में फौज, पैरामिलिट्री और पुलिस में जाने की समृद्ध परंपरा है, जो देश की बाह्य एवं आंतरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं। यह शहीद स्मारक जनपदवासियों के लिए प्रेरणापुंज बनकर उभरेगा और युवाओं को सैन्यबलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा।
मौके पर देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले जनपद के अमर शहीद विजय कुमार मौर्य, उग्रसेन त्रिपाठी, रामसहाय मिश्र, सूबेदार रामपाल सिंह, संजय चौहान, ज्योतिप्रकाश सिंह, सिसवा पांडेय, जवाहरलाल पांडेय और कैप्टन वरुण सिंह को नमन किया और शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया। सीडीओ रवींद्र कुमार ने भी शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर (से.नि.) मुकेश तिवारी ने शहीद स्मारक बनने को ऐतिहासिक उपलब्धि करार देते हुए कहा कि जनपद के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की यह एक बहुप्रतीक्षित आकांक्षा थी, जिसकी पूर्ति डीएम के सक्रिय सहयोग से हुई है। कर्नल (से.नि.) अरुण प्रकाश पांडेय ने भी जिला प्रशासन का आभार जताया। एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एएसडीएम अरुण कुमार, एएसडीएम कुणाल गौरव, पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता कमल किशोर सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने खुशी जाहिर की
सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर व्यास मिश्र ने शहीद स्मारक बनाने के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। सेवानिवृत्त नायक दिवाकर मिश्रा ने शहीद स्मारक बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जनपद के कई लोगों ने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया है। अब इसी अमर जवान स्मारक पर इन्हें श्रद्धांजलि देकर याद कर सकेंगे। सेवानिवृत्त नायक पीएम त्रिपाठी ने कहा कि शहीद स्मारक की मांग कई दिनों से की जा रही थी। मिलिट्री स्टेशन में तो शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए स्मारक मौजूद होता है, लेकिन बाहर समस्या होती है। अब अपने जनपद में ही उसे मूर्त रूप में देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। नायक दिनेश मिश्र, प्रभाकर मणि आदि ने भी खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed