फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   First hid the incident, then told the mother when the behavior increased.

Deoria News: पहले छिपाई घटना, हरकत बढ़ने पर मां को बताया

Wed, 23 Oct 2024 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 23 Oct 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
First hid the incident, then told the mother when the behavior increased.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। करीब दो महीनों से छेड़खानी की घटना से परेशान होकर स्कूल छोड़ने वाली छात्रा मंगलवार को शिक्षकों के साथ स्कूल पहुंची। उसने यह निर्णय मां और शिक्षकों के हौसला बढ़ाने पर लिया।

उसने बताया कि पहले बदनामी के डर से छेड़खानी की घटना को परिजनों से छिपाया, लेकिन आरोपी की हरकत निरंतर बढ़ने और शिक्षकों के स्कूल नहीं आने के कारण पूछने पर मां को इससे अवगत कराया। मामला उजागर होने पर छात्रा के गांव के लोग भी उसके सुरक्षा के लिए आगे आ गए हैं। उधर पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपी ने पीड़ित परिवार व शिक्षकों पर दलित उत्पीड़न का झूठा केस दर्ज कराने की धमकी दी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सोमवार की रात उसके घर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। भटनी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक कक्षा आठ की छात्रा दो महीनों से छेड़खानी की घटना से परेशान है। पहले तो उसने बदनामी के डर से इसको छिपाया, लेकिन मामला बढ़ने पर स्कूल जाना छोड़ दिया। लगातार स्कूल में अनुपस्थित रहने पर शिक्षकों ने छात्रा के घर जाकर इसका कारण पूछा तो वह रोने लगी। बाद में समझाने पर उसने मां और शिक्षकों से छेड़खानी की घटना बताई। मामले में मां की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों पर छेड़खानी आदि धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपी मोबाइल पर छात्रा का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने और पीड़ित परिवार के साथ स्कूल शिक्षकों पर दलित उत्पीड़न का झूठा केस दर्ज कराने की धमकी दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि शिकायत पर आरोपियों पर छेड़छाड़ आदि धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। इसके लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इसके आलावा उसका लोकेशन भी ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed