{"_id":"654fd800d8209dd97008c5d4","slug":"firecracker-shops-set-up-bypassing-security-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-12762-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सुरक्षा को दरकिनार कर लगी पटाखा की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सुरक्षा को दरकिनार कर लगी पटाखा की दुकानें
विज्ञापन
चीनी मील ग्राउन्ड पर बिना टिन शेड की लगी पटाखा की दुकान।संवाद
-टिनशेड की जगह कपड़े के पंडाल में चीनी मिल ग्राउंड पर लगाई गई पटाखे की दुकानें
-सख्ती के बाद शाम को दुकानों के सामने रखे गए ड्रम में भरा गया पानी, रखा गया बालू
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सुरक्षा की अनदेखी कर शहर के चीनी मिल ग्राउंड पर पटाखों की दुकानें लगाई गई हैं। शाम को सख्ती के बाद दुकानदारों ने ड्रम में पानी भरा और बालू का इंतजाम किया। टिनशेड की जगह कपड़े के टेंट में दुकानें लगाई गई हैं। आग से बचाव के लिए तय स्थल पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी और सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। दुकानों पर पहुंचकर सुरक्षाकर्मियों ने आग लगने पर बचाव की जानकारी दी। दोपहर तक किसी भी पटाखा दुकानों पर बालू और पानी का इंतजाम नहीं किया गया था। उसी तरह पटाखा की बिक्री की जा रही थी।
शाम को सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने दरोगा और सिपाही पहुंचे, तो दुकानों पर रखे गए ड्रम में पानी नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी दी कि अगर शाम तक ड्रम में पानी नहीं भरा गया तो दुकानें बंद करा दी जाएंगी। इसको लेकर पुलिस और दुकानदारों के बीच तकरार भी हुई।
दुकानदारों का आरोप है कि लाइसेंस बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया, लेकिन शुक्रवार से दुकानों को लगाने की अनुमति मिली। इसमें भी एसडीएम के यहां से दुकान की नंबरिंग देर से की गई। चालान जमा करने के बाद भी लाइसेंस बनवाने के लिए दौड़ लगानी पड़ी। शाम को नगर पालिका प्रशासन की ओर से चीनी मिल ग्राउंड पर पानी का टैंकर भेजा गया। इसके बाद दुकानदारों ने ड्रम में पानी भरा, लेकिन एक भी दुकान टिनशेड में नहीं लगी थीं, जबकि अस्थायी लाइसेंस जारी करते समय सुरक्षा मानकों के लिए दिए गए शर्त में लिखा है कि पटाखा की दुकानें टिनशेड में लगाना है। कपड़े के टेंट में नहीं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
मानक की अनदेखी पर बोले एफएसओ
-अग्निशमन विभाग के एफएसओ राजमंगल सिंह ने बताया कि टिनशेड में ही पटाखा की दुकान लगानी है। रात को दुकानदारों पर सख्ती की गई तो कई लोगों का दबाव आने लगा। इसलिए मैंने भी छोड़ दिया। बाकी मानकों को सभी दुकानदारों ने पूरा किया है।