फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fire started due to collision with high tension wire, three roofs burnt

Deoria News: हाईटेंशन तार टकराने से लगी आग, तीन छप्पर जले

Fri, 26 Apr 2024 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Fire started due to collision with high tension wire, three roofs burnt
- महुआडीह थानाक्षेत्र के नेरुई अमवा गांव की है घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। नेरुई अमवा गांव में बृहस्पतिवार को हाईटेंशन तार आपस में टकराने से नीचे खेत में गिरी चिंगारी से आग लग गई। हवा की चलते आग जलते हुए गांव में आग गई। इससे तीन भाइयों का छप्पर जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और गांव के लोगों की सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इससे गांव में अफरा- तफरी मच गई।
महुआडीह थानाक्षेत्र के नेरुई अमवा गांव के पास में बिजली उपकेंद्र है। बैतालपुर से यहां आपूर्ति आती है। गांव के पश्चिम बृहस्पतिवार को 11 हजार हाईटेंशन तार हवा की चलते आपस में टकरा गए। इससे निकली चिंगारी छिटक कर नीचे भुट्टू अंसारी के खेत में गिर गई। इससे गेहूं के डंठल में आग लग गई। पछुआ हवा की चलते आग गांव में आ गई। आग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर जुटे लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से राम आशीष गोंड के तीन बेटों पृथ्वी, श्रवण और प्रभुनाथ का छप्पर जल गया। पृथ्वी के घर में रखा चालीस हजार रुपये नकदी सहित तीनों भाइयों का मिलकर करीब तीन लाख रुपये की क्षति बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने क्षति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed