फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fire on bjp leader

घर जा रहे भाजपा नेता पर बदमाशों ने किया फायर

Wed, 22 Jul 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
fire on bjp leader
घर जा रहे भाजपा नेता पर बदमाशों ने किया फायर
विज्ञापन

लूट की नीयत से किया हमला, बाल बाल बचे
संवाद न्यूज एजेंसी
लार/पिंडी। थाना क्षेत्र के बबुआजी पीजी कालेज पिंडी के पास बुधवार की देर शाम शोरूम से घर जा रहे भाजपा नेता पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर फार्च्यूनर कार पर हवाई फायर कर दिया। इस घटना में भाजपा नेता बाल-बाल बच गए। जान बचा गाड़ी लेकर भागे नेता ने घर पहुँचकर घटना की जानकारी पुलिस को फोन कर दी। मौके पर पहुँची पुलिस घटना की तहकीकात में जुट गई। पीड़ित ने अज्ञात दो बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
लार थाना क्षेत्र के खरवनियां गांव निवासी पुनीत शाही भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। उनका सलेमपुर में ट्रैक्टर का शोरूम है। बुधवार की देर शाम वह अपने शोरूम से घर जा रहे थे। अभी वह पिपरा चौराहा-पिंडी मार्ग पर बबुआजी पीजी कॉलेज के सामने पहुँचे थे। तभी दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी फार्च्यूनर पर फायर कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गए। गाड़ी की रफ़्तार बढ़ाकर वह घर भागे। बदमाशों ने उनका कुछ दूर तक पीछा भी किया। जैसे ही वह अपने गांव में पहुँचे। नकाबपोश बदमाश बाइक मोड़ भाग निकले। घटना की जानकारी भाजपा नेता ने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस घटना की तहकीकात में जुट गई। इधर, घटना की जानकारी होती ही थाने में भाजपा नेताओं की भीड़ लग गई। पीड़ित ने दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

लूट की नीयत से किया हमला
पिंडी। भाजपा नेता पुनीत शाही ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि हमारे पास नकद था। बदमाश कुछ दूर से पीछा कर रहे थे। हमारा अंदाज है कि वह लूट की नीयत से घटना को अंजाम दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed