फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fire in wheat crop

Deoria News: ट्रांसफाॅर्मर की चिंगारी से लगी आग, दस बीघा गेहूं की फसल जली

Fri, 05 Apr 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 05 Apr 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
fire in wheat crop
फोटो...........
विज्ञापन

ग्रामीणों के प्रयास से जिरासो में लगी आग दूसरे गांव में नहीं पहुंची

राजस्व कर्मियों ने पीड़ितों से मिल नुकसान का जायजा लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। थाना क्षेत्र के जिरासो गांव में ट्रांसफाॅर्मर की चिंगारी से निकली आग से बृहस्पतिवार को करीब दस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के काफी प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। साथ ही आग दूसरे गांवों में फैलने से बच गई। लगातार क्षेत्र में दूसरे दिन बिजली विभाग की लापरवाही से किसानों की तैयार गेहूं की फसल आग की चपेट में आ गई। किसान बिजली निगम के जिम्मेदारों की लापरवाही से आक्रोशित हैं।
भटनी के जिरासो गांव में प्राथमिक विद्यालय से कुछ दूरी पर लगे एक ट्रांसफाॅर्मर से निकली चिंगारी कुछ ही देर में आग बन गई। घर से हाथों में बाॅल्टी, पानी आदि लेकर खेतों की किसान दौड़ पड़े। ग्रामीणों के प्रयास से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। इस आग की घटना में करीब दस बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, घटना स्थल पर एक तरफ गड्ढा तथा दूसरे छोर पर खाली खेत होने से आग को नियंत्रित आसानी से किया जा सका। गांव के रामआशीष सिंह, अमर सिंह सहित आधा दर्जन किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन

बुधवार को भी क्षेत्र के पोखरापार में शाॅर्ट सर्किट से आग लगने के कारण पांच बीघा से अधिक फसल जल गई थी। वहीं, बृहस्पतिवार शाम को सलेमपुर तहसील से पहुंचे राजस्व कर्मियों ने किसानों से मिलकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत सब स्टेशन के अवर अभियंता शक्ति सिंह ने कहा कि गेहूं की कटाई तक दिन में बिजली आपूर्ति बंद रखने के निर्देश हैं। ऐसे में किसने बिजली सप्लाई आपूर्ति की। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed