{"_id":"6612e0851ea5ddf67d080b0e","slug":"fire-in-stationary-shop-deoria-news-c-208-1-deo1004-122891-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सभासद की स्टेशनरी की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सभासद की स्टेशनरी की दुकान में लगी आग
Sun, 07 Apr 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कस्बे में शनिवार की रात करीब 10 बजे शाॅर्ट सर्किट से स्टेशनरी की दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखा लाखों रुपये के स्टेशनरी का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर फोन करके बिजली कटवाई तब जाकर आग पर काबू पाया गया। तरकुलवा नगर पंचायत वार्ड नंबर 6 पं. दीन दयाल नगर के सभासद विनोद गुप्ता की कस्बे में मेन सड़क पर एसबीआई शाखा से कुछ दूरी पर स्टेशनरी की दुकान है। शनिवार की रात में वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात करीब दस बजे सड़क पर टहल रहे लोगों ने उनकी दुकान से धुआं और आग की लपट उठते देखा। उनके शोर मचाने पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी जानकारी सभासद को देने के बाद तरकुलवा सबस्टेशन पर सूचना देकर बिजली कटवाई। इसके बाद दुकान का ताला तोड़कर आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई। इस बीच सभासद विनोद गुप्ता भी पहुंच गए, उन्होंने बताया कि करीब एक लाख रुपये के आसपास का स्टेशनरी का सामान जल गया है।