फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fire in hut

Deoria News: पिपरा खेमकरन गांव में चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग

Sun, 07 Apr 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 07 Apr 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
fire in hut
फोटो समाचार
विज्ञापन

रिश्तेदार के लिए चाय बना रही थी घर की महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। वीरपुर मिश्र क्षेत्र के पिपरा खेमकरन गांव में रविवार की दोपहर चूल्हे की चिंगारी से संजय कुशवाहा पुत्र स्व. रामकृपाल कुशवाहा के झोपड़ी में आग पकड़ लग गई। इससे सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि संजय की पत्नी घर पर आए रिश्तेदार के लिए चाय बना रही थी। इसी बीच झोपड़ी में आग पकड़ लिया।

संजय कुशवाहा के घर कुछ रिश्तेदार आए थे। लोगों के अनुसार उनकी खातिरदारी के लिए संजय की पत्नी फूलमती देवी चूल्हे पर चाय बना रही थीं। इसी बीच चिंगारी छिटकने से झोपड़ी में आग लग गई। फूलमती सहित अन्य लोग भागकर बाहर आए और शोर मचाने लगे। जब तक लोग कुछ कर पाते, आग विकराल हो गई। काफी मशक्कत के बाद लोग किसी तरह आग पर काबू पा सके। बताया जा रहा है कि चूल्हे से चिंगारी छिटक कर पास रखे सरसों के डंठल और झोपड़ी में चली गई। आग से खाने-पीने के सामान, पंपिंग सेट, बिजली का मोटर, कपड़ा आदि सामान जल गया। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed