फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fire in 2 huts

Deoria News: दो झोपड़ी में लगी आग

Tue, 02 Apr 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 02 Apr 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
fire in 2 huts
देवरिया। रामपुर कारखाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में सोमवार की शाम को शाॅर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से दो झोपड़ियों में आग लग गई। इससे एक लाख रुपये नकद सहित करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के अहिरौली गांव के रामनिवास के घर के पास से बिजली का तार गुजरा है। तार के पेड़ से टकराने से उसमें से चिंगारी निकलकर झोपड़ी पर गिर गई और झोपड़ी जलने लगी। अभी लोग काबू पाने का प्रयास कर रहे थे तब तक बगल के भोला की भी झोपड़ी में भी आग लग गई। उनकी झोपड़ी में रखा अनाज, साइकिल, मशीन, कपड़ा सहित अन्य दैनिक उपयोग की सभी वस्तुएं जल गईं। भोला की लड़की की शादी अप्रैल माह में ही है। उन्होंने शादी से संबंधित सभी तैयारी पूरी कर ली थी। घर में सामान रखा था। घटना में पलंग, कुर्सी सहित एक लाख रुपये नकद भी जल गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed