फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fire broke out in CT scan centre due to short circuit, investigation halted

Deoria News: शाॅर्ट सर्किट से सीटी स्कैन सेंटर में लगी आग, जांच ठप

Sat, 31 May 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 31 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in CT scan centre due to short circuit, investigation halted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज के सीटी स्कैन सेंटर के कंसोल में शनिवार की सुबह शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं उठते देख और अलार्म बजने पर हड़कंप मच गया।
सुरक्षा गार्डों और कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। हादसे में एक वाॅल फैन जल गया। प्रिंटर भी खराब हो गया। इससे जांच ठप रही।
संयोग अच्छा रहा कि आग फैली नहीं और समय रहते बुझ गई। सूचना मिलने पर प्राचार्य, सीएमएस सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इन दिनों अस्पताल में मरीजों की भीड़ ज्यादा है। डॉक्टर ओपीडी, इमरजेंसी, वार्ड के मरीजों की जरूरत समझने पर सीटी स्कैन जांच कराते हैं।
रोजाना करीब 50 से 60 मरीजों की जांच होती है। शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे सीटी स्कैन जांच और एक्स-रे सेंटर पर सुरक्षा कर्मी पहुंचे थे और कर्मचारी व मरीज पहुंच रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच सीटी स्कैन के कंसोल से धुआं उठते दिखा और अलार्म बजने लगा। इससे हड़कंप मच गया। सुरक्षा कर्मी और कर्मचारी पहुंचे। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। अंदर जाने पर धुआं भरा था। अग्निशमन यंत्र से आग पा काबू पाया गया। यहां लगा एक वाल फैन जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि वह नीचे रखे प्रिंटर पर गिरा था, जिससे प्रिंटर का भी कुछ हिस्सा जल गया था। सेंटर इंचार्ज आकाश सिंह ने घटना की सूचना प्राचार्य डॉ. राजेश बरनवाल, सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों को दी। खबर मिलने पर प्राचार्य सेंटर पर पहुंचे और देखे।

इसके बाद मरम्मत के लिए कंपनी के इंजीनियर को सूचना दी गई। जांच शुरू होने में करीब दो से तीन दिन का समय लग सकता है। जांच ठप होने से सेंटर पर पहुंचने वाले करीब पचास मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा।
इसमें कुछ लोगाें को मजबूरी में बाहर से जांच करानी पड़ी, जहां कीमत चुकानी पड़ी। इससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed