फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   FIR lodged in case of uprooting of Khadanja

Deoria News: खडंजा उखाड़ने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Sun, 21 Dec 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 21 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged in case of uprooting of Khadanja
देसही देवरिया। हरियापार गांव में ट्रैक्टर से सार्वजनिक खड़ंजा उखाड़ने के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान की शिकायत पर गांव के ओमप्रकाश यादव, तेज प्रताप यादव, विशुन यादव पर प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हरियापार गांव में 18 दिसंबर को राजस्व कर्मियों ने गांव में सार्वजनिक भूमि की पैमाइश की थी। अन्नपूर्णा भवन सहित गांव के लोगों के आवागमन की सुगमता के लिए सार्वजनिक भूमि को चिह्नित कर राजस्व कर्मियों व पुलिस की मौजूदगी में भूमि से अतिक्रमण हटवाकर खड़ंजा कराया गया। आरोपी ने ट्रैक्टर से खड़ंजा उखाड़ दिया था। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत डीएम से की थी। एसओ अभिषेक कुमार राय ने बताया कि हरियापार गांव में खड़ंजा उखाड़ने के मामले में ग्राम प्रधान की तहरीर तीन पर केस दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed