फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   FIR lodged in case of pushing off train

Deoria News: पत्थरबाजी में 14 लोगों पर एफआईआर दर्ज

Sun, 11 Jan 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 11 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged in case of pushing off train
नगर के पकड़ी वार्ड और टेढ़ा स्थान वार्ड में युवकों के बीच बवाल के बाद तैनात पुलिस और सड़क पर पस
रुद्रपुर। नगर के पकड़ी वार्ड और टेढ़ा स्थान वार्ड के दो युवकों के बीच हुई पत्थरबाजी में पुलिस ने रविवार को दोनों पक्ष पर कार्रवाई की। पुलिस ने हिरासत में लिए गए 14 लोगों पर जानलेवा, दंगा करने और 7लॉ क्रीमिनल एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। बाद में चालान कर दिया।
विज्ञापन

अन्य की तलाश में जुटी है। पत्थरबाजी में एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की भी चर्चा है।
सीओ हरिराम यादव ने बताया कि खेल प्रतियोगिता के दौरान आपसी कहासुनी को लेकर दो गुट में बंटे युवक गोलबंदी कर मारपीट कर रहे थे। शनिवार की देर रात हुई पत्थरबाजी में एक पुलिस कर्मी के सिर पर भी चोट लगी।
विज्ञापन

मामले में एसआई कृष्णकांत की तहरीर पर बवाल करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कर दबिश देकर गिरफ्तारी की गई, जिसमें अजीत पांडेय, नितिश पांडेय, अनिकेत पांडेय, अभिषेक पांडेय, रमेश, दुर्गेश निवासी नशहरा वार्ड, उत्तम पांडेय, सत्यम पांडेय, मृत्युजंय पांडेय, पकड़ी वार्ड, चंदन पांडेय निवासी लाला टोली वार्ड, राजू पांडेय चौहट्टा वार्ड, आशीष पांडेय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के टेढ़ा स्थान वार्ड निवासी सूरज गौतम और साजन पर दंगा करने, क्रीमिनल एक्ट और सरकारी कर्मचारी को पीटने, जानलेवा हमले के आरोप में न्यायालय भेजा गया। अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
पत्थरबाजी पर पुलिस ने दिखाई सख्ती, लगा खाकी का पहरा
रात भर चली पुलिस की दबिश, फरार हुए अराजकतत्व : संवाद न्यूज के अनुसार रुद्रपुर। नगर के पकड़ी वार्ड के पंडा टोली और टेढ़ा स्थान वार्ड के हरिजन बस्ती के युवाओं के बीच हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस की सख्ती दिखी। शनिवार की पूरी रात पुलिस ने बवाल करने वालों के घरों में दबिश दी। रविवार को पूरे दिन पुलिस दोनों मोहल्ले में तैनात रही।

नगर में फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान दो गुट में बटे युवकों ने बवाल किया। इसको लेकर दोनों मोहल्लों में गोलबंदी होने लगी। शनिवार की देर शाम दो गुट में बंटे युवाओं ने जमकर ईंट-पत्थर चलाए, जिसमें शुरुआत में पुलिस को बैकफुट पर होना पड़ा, जिसमें एक पुलिस कर्मी को भी ईंट लगना बताया जा रहा है। तीन थाने की फोर्स जुटने के बाद गली में पहुंची पुलिस को देख बवाल कर रहे युवक फरार हो गए। पुलिस दोनों मोहल्ले में छापामारी शुरू कर दी।
पुलिस ने कई घरों के छतों की तलाश की। रविवार को पुलिस दोनों मोहल्लों के बीच में तैनात रही। दोनों तरफ आम चहल पहल रही लेकिन बवाली नहीं दिखे।
वही पुलिस हिरासत में पहुंचे लोगों को छुड़ाने के लिए तहसील से लेकर थाने तक दोनों पक्ष के लोग चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed