फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fighting over standing in queue in the temple, case registered against seven

Deoria News: मंदिर में कतार में खड़ा होने को लेकर मारपीट, सात पर केस दर्ज

Wed, 21 Aug 2024 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fighting over standing in queue in the temple, case registered against seven
- बनकटा तिवारी गांव स्थित जंगली नाथ बाबा मंदिर का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। श्रावण मास के आखिरी सोमवार को जंगली नाथ बाबा मंदिर में कतार में खड़ा होने को लेकर दो लोग आपस में भीड़ गए। बाद में आरोपी युवक के बुलाने पर जुटे लोगों ने पीड़ित को मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों पर मारपीट का केस दर्ज किया।

भटनी के दुल्लह छपरा गांव निवासी हिमांशु राय सोमवार को श्रावण माह के अंतिम सोमवार को बनकटा तिवारी में शिव मंदिर में दर्शन को आये थे। कतार में खड़े होने के दौरान उनका एक युवक से विवाद हो गया। लोगों के हस्तक्षेप से उस समय तो मामला शांत हो गया, लेकिन आरोपी की सूचना पर पहुंचे उसके साथियों ने पीड़ित की पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने शिवजी यादव व अज्ञात पर मारपीट का केस दर्ज किया है। इसके अलावा एक अन्य घटना में पिपराविट्ठल गांव निवासी रवि प्रताप सिंह उर्फ रंगोली सोमवार को जंगली नाथ बाबा मंदिर पर दर्शन को आये थे। जहां उनका भी बनकटा तिवारी गांव निवासी विजय चौहान से विवाद हो गया। जिसको लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। शिकायत पर मंगलवार को पुलिस ने एक पक्ष के विजय चौहान, धनु चौहान, व सूरज चौहान जबकि दूसरे पक्ष के रवि प्रताप, सूरत और सुदामा पर मारपीट का केस दर्ज किया है। सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मंदिर में दर्शन करने के दौरान युवकों का विवाद हुआ था। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed