{"_id":"5ec953d18ebc3e909b66ad5a","slug":"fighting-in-quranteen-centers-deoria-news-gkp3522460182","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटरों में बढ़ रहीं मारपीट की घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटरों में बढ़ रहीं मारपीट की घटनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वारंटीन सेंटरों में बढ़ रहीं मारपीट की घटनाएं
बाहर से आए लोग पूछने वालों से कर लिए मारपीट
रामपुर कारखाना में तो एक युवक ने क्वारंटीन सेंटर में घुसकर की थी पिटाई
देवरिया। क्वारंटीन सेंटरों में मारपीट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कई जगहों पर तो बाहर से आए लोग पूछने मात्र से इतने खफा हुए कि मारपीट कर लिए। लार इलाके एक गांव में महिलाओं को होम क्वारंटीन में भेजे जाने से नाराज शख्स ने प्रधान से विवाद कर लिया। उसने ग्राम प्रधान की पिटाई भी की। वहीं, सदर कोतवाली, भटनी, रामपुर काखाना समेत कई थानाक्षेत्रों में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। ये घटनाएं क्वारंटीन सेंटरों पर सुरक्षा की पोल भी खोल रही है। यदि सुरक्षा के इंतजाम रहे होते तो तरकुलवा के कवला मुंडेरा गांव निवासी युवक की छोटी गंडक नदी में डूबने से मौत नहीं हुई होती।
केस एक-
रामपुर कारखाना के पिपरा मदन गोपाल गांव के क्वारंटीन सेंटर में चार मई को एक युवक घुस गया। उसने यहां रह रहे एक युवक की बेल्ट से जमकर पिटाई की थी। शिकायत और वीडियो वायरल होने पर उसके खिलाफ रामपुर कारखाना पुलिस ने कार्रवाई की।
केस दो-
सदर कोतवाली के खोराराम गांव में क्वारंटीन सेंटर में रह रहे दो पक्षों के बीच 17 मई की रात साढ़े नौ बज मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। दोनों पक्षों को विवाद न करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
केस तीन-
भटनी के छपरा गांव के नोनापार टोला निवासी एक व्यक्ति ने 18 मई को बाहर से आए शख्स के घूमने पर आपत्ति कर दी। इससे नाराज शख्स और उसके समुदाय के लोगों ने मारपीट कर आपत्ति करने वाले और उसके परिवारवालों को घायल कर दिया। 14 पर केस दर्ज है।
केस चार-
भटनी थानाक्षेत्र के ही रायबारी गांव की रहने वाली एक महिला ने बाहर से आए लोगों की सूचना पुलिस और कंट्रोल रूम को दे दी थी। इससे नाराज लोगों ने महिला की पिटाई कर दी। महिला की तहरीर के आधार पर भटनी पुलिस ने केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की।
वर्जन-
क्वारंटीन सेंटरों पर निगरानी रखी जा रही है। ताकि मारपीट की घटनाएं न हो पाएं। क्वारंटीन सेंटर में विवाद के हर मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
- शिष्यपाल, एएसपी।
क्वारंटीन सेंटर में रह रहे शख्स प्रधान को पीटा
चनुकी। लार थानाक्षेत्र के एक गांव में क्वारंटीन सेंटर में रहने की बात को लेकर कुछ लोगों ने गांव के प्रधान को पीट दिया। इस मामले में ग्राम प्रधान ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। रोपन छपरा गांव में सैकड़ों लोग बाहर से आकर स्कूल में क्वारंटीन किए गए हैं। शुक्रवार को गांव की कुछ महिलाएं बाहर से आईं तो ग्राम प्रधान अक्षयवर साहनी ने उनसे शपथ पत्र भरवाकर होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया। पहले से क्वारंटीन सेंटर में रह रहे गांव के एक शख्स को यह बात बुरी लगी। रात में वह स्कूल से बाहर निकल कर प्रधान के पास गया और कहा कि महिलाओं को क्यों घर भेजे हैं? इसी बात को लेकर प्रधान से कहासुनी हो गई। रात में गांव के कुछ लोगों ने प्रधान को घेर कर पिटाई कर दी। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो मामला शांत हुआ। इस मामले में प्रधान ने गांव के दो लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। खरवनिया चौकी प्रभारी महबूब आलम ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।