फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fighting in Lar CHC, three injured, chaos created

Deoria News: लार सीएचसी में मारपीट, तीन घायल, मची अफरातफरी

Mon, 08 Jan 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 08 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fighting in Lar CHC, three injured, chaos created
सीएचसी में पेंटिंग का काम कर रहा था युवक, रंजिश में पड़ोसियों ने पीटा
विज्ञापन



सलेमपुर। लार सीएचसी में पेंटिंग का कार्य कर रहे एक युवक को रंजिश में रविवार की शाम पड़ोस के कुछ मनबढ़ युवकों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद बीच बचाव के लिए पहुंचे भाई-बहन की भी पिटाई कर दी। यह देख चिकित्सक और अस्पताल आए लोगों में अफरातफरी मच गई। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों का इलाज सीएचसी में कराया गया।
लार नगर के दलित बस्ती वार्ड निवासी दूधनाथ प्रसाद शाम को सीएचसी लार में दीवार की पेंटिंग कर रहा था। इसी बीच पड़ोस के कुछ युवक पहुंचे। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर उलझ गए। वह कुछ समझता कि इससे पहले लाठी डंडे से हमला कर दिया, जिससे दूधनाथ अचेत होकर गिर पड़ा। वहां मौजूद भाई धर्मेंद्र व बहन रीता की भी हमलावरों ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन

यह देख अस्पताल में मौजूद लोग सहम गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायल दूधनाथ प्रसाद की हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष से शारदा देवी भी घायल हो गईं। दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। यह देखते हुए कुछ पुलिसकर्मियों को अस्पताल परिसर में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चौधरी ने बताया कि अस्पताल परिसर में मारपीट की जानकारी मिली है। पुलिस जांच कर रही है। दो को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed