फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fighting for measurement, seven injured including village head

Deoria News: पैमाइश कराने के लिए मारपीट, ग्राम प्रधान समेत सात घायल

Mon, 22 May 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 22 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Fighting for measurement, seven injured including village head
ग्राम गनेेशपुर में हुआ मामला, घायलों का सीएचसी में हुआ इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत के बाद पैमाइश कराने को लेकर गनेशपुर गांव में रविवार सुबह मारपीट हो गई। इसमें ग्राम प्रधान और प्रधानपति समेत दोनों पक्ष से सात लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। प्रधानपति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

एक सप्ताह पहले गनेशपुर गांव में पानी की टंकी लगवाने के लिए प्रधान ज्ञांती देवी की ओर से गांव की सार्वजनिक भूमि पर हुए अतिक्रमण की पैमाइश कराई गई। आरोप है कि अतिक्रमण किए लोग पैमाइश कराने से नाराज थे। रविवार सुबह प्रधानपति राजमंगल यादव और उनके पट्टीदार बाबूराम यादव के परिवार के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे से प्रधान ज्ञांती देवी, प्रधानपति राजमंगल यादव, सतीश यादव, संदीप, सोना देवी और दूसरे पक्ष के बाबूराम, पतलू घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। दोनों परिवार के लोग पहले भी विवाद कर चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार बाजपेयी ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर के मुताबिक जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed