{"_id":"68af50b4368a2e9f3a0ca9b1","slug":"fight-over-throwing-water-two-injured-deoria-news-c-208-1-deo1010-161786-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पानी फेंकने पर मारपीट, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पानी फेंकने पर मारपीट, दो घायल
Thu, 28 Aug 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के धोबी छापर गांव में सड़क पर जमा बारिश का पानी फेंकने को लेकर कुछ लोगों ने रंजू देवी उम्र 35 की पिटाई कर दी। उधर, मारपीट में दूसरे पक्ष से रिटायर्ड रेलकर्मी केशव राजभर उम्र 73 भी घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी है। दोनों घायलों का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धोबी छापर गांव निवासी रंजू देवी पत्नी परशुराम राजभर बुधवार दोपहर में घर के पास सड़क पर जमे बारिश के पानी को फेंक रही थी। आरोप है कि पड़ोसियों ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। रंजू अभी कुछ समझ पाती तब तक उसपर लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया। उधर, रिटायर्ड रेलकर्मी केशव राजभर का कहना है कि जानवरों का कचड़ा किया हुआ गंदगी रंजू उठाकर हमारे दरवाजे के पास फेंक रही थी। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए डंडे से हमारे उपर प्रहार कर दी। दोनों पक्षों ने इलाज कराने के बाद थाने पहुंच तहरीर दिया है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।