फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fight over property dispute in deoria nine injured

Deoria News: आपसी बंटवारे को लेकर हुई मारपीट, चले धारदार हथियार; नौ घायल

Sat, 18 Nov 2023 05:58 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Nov 2023 05:58 PM IST
सार

एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि एक ही परिवार के सदस्यों के मध्य परिवारिक बंटवारे को लेकर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों से लोग चोटिल हुए है। लाठी डंडे से मारपीट हुई है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
fight over property dispute in deoria nine injured
मौके पर जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में खुखुंदू थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव में शनिवार की सुबह आपसी बंटवारे को लेकर चचेरे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से प्रधान समेत नौ लोग घायल हो गए। आरोप है कि प्रधान पक्ष ने दूसरे पक्ष के दरवाजे पर चढ़कर धारदार हथियार से हमला कर दिया।  सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

विज्ञापन


उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधान के पति समेत पांच को हिरासत में ले लिया है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला भी मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल करने के बाद दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिए। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


सुकरौली गांव निवासी प्रधान के पति अभय कुमार कुशवाहा और चचेरे भाई हरिकेश कुशवाहा के बीच आपसी बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। विवादित भूमि की प्रधान के पति ने शुक्रवार शाम को जुताई करा दी। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

शनिवार सुबह तकरीबन आठ बजे के करीब प्रधान पक्ष ने हरिकेश के दरवाजे पर चढ़कर हमला बोल दिया। धारदार हथियार और लाठी से हुई मारपीट में हरिकेश कुशवाहा, उनकी गर्भवती पत्नी सिंकू देवी और रामप्रवेश कुशवाहा घायल हो गए। गर्भवती महिला के पेट में गंभीर चोट लगने की बात कही जा रही है। जबकि दूसरे पक्ष से प्रधान लक्ष्मी देवी, प्रधानपति अभय कुमार, भाई हरिवंश और रामविलास चोटिल हुए हैं।

पुलिस ने प्रधान के पति अभय कुमार, हरिवंश और रामबिलास, दूसरे पक्ष से हरिकेश और हरिकेवल को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया दोनों पक्ष से चोटें आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि एक ही परिवार के सदस्यों के मध्य परिवारिक बंटवारे को लेकर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों से लोग चोटिल हुए है। लाठी डंडे से मारपीट हुई है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed