{"_id":"693daf2dec416f99880fca1c","slug":"fight-during-conversation-nine-injured-deoria-news-c-208-1-deo1009-169992-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बातचीत के दौरान मारपीट, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बातचीत के दौरान मारपीट, नौ घायल
Sat, 13 Dec 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के पिपरा शुक्ल गांव में शुक्रवार रात करीब आठ बजे दो पक्षों में बातचीत के दौरान मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से वार कर दिया।
उधर, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को हाथ में धारदार हथियार लेकर लहराते देखा जा रहा है। उधर, शनिवार सुबह भी दोनों पक्ष थाना गेट पर फिर से भिड़ गए थे। पुलिस ने पांच को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। पिपरा शुक्ल गांव में शुक्रवार अरविंद शर्मा और सुग्रीव गोड़ के बीच विवाद हो गया।
आरोप है कि सुग्रीव गोंड़ पक्ष से ग्राम प्रधान विवाद कराए। विवाद के दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक हाथ में धारदार हथियार लिए चारों तरफ भीड़ में भांजते दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन
अरविंद पक्ष का कहना है कि पट्टीदारी में बातचीत चल रही थी। इसी बीच हमलावर दरवाजे पर दस्तक देकर मारपीट शुरू कर दिए, जिसमें किरन देवी, मनोरमा देवी, सनकेशिया देवी, अर्चना देवी, राजकुमारी देवी, हर्षित, अंगद और हिमांशु घायल हो गए। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। संवाद