फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fifty-six were observed with indulgence Ctihar

छप्पन भोग के साथ मनाया गया छठीहार

Thu, 01 Sep 2016 11:01 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 01 Sep 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Fifty-six were observed with indulgence Ctihar
मुरली मनोहर मंदिर पर चल रहे राधा-कृष्ण जन्मोत्सव का छठा दिन - फोटो : नीलांबुज
सलेमपुर। मुरली मनोहर मंदिर पर चल रहे राधा-कृष्ण जन्मोत्सव में छठवें दिन भगवान का छठीहार मनाया गया। पीला वस्त्र धारण किए महिलाओं ने भगवान को छप्पन भोग लगाया और भगवान कृष्ण को पालने में झुलाया। देर रात तक चले भगवान के भजन और सोहर से पूरा मंदिर गूंज उठा।
विज्ञापन


 
महिलाओं ने छठीहार में उपस्थित सभी लोगों के आंखों में काजल और पांव में महावर लगाया। इसके बाद नन्हे श्याम सुंदर के रूप में सजे नन्हे बच्चे को सभी लोग बारी-बारी से गोद में लेकर ह्दय से लगाया। मंदिर पर बनाए गए छप्पन प्रकार के व्यंजन से भगवान का भाग लगा। इसके बाद महिलाओं ने सोहर, बधाई, खिलौना आदि पारंपरिक गीत प्रस्तुत किया जो देर रात तक चला। इससे मंदिर का मोहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


गुरु वेदप्रकाश ने कहा कि भगवान का छठीहार मातृ भाव का सबसे मनोहर महोत्सव है। आज के दिन जगत के पालनहार भी सभी के गोद में विराजमान होते है और सबका आशीष प्राप्त करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा कार्यक्रम भारत को छोड़ पूरी दुनियां में कही नहीं होता है। इस दौरान शैल देवी, राधिका देवी, सुमन देवी, कुंती चौरसिया, राजकुमारी देेवी, गायत्री देवी, वीणा देवी, मंजू मिश्रा, माधुरी देवी, पार्वती देवी, शिवांगी देवी, रोशनी कुमारी, सोनाक्षी देवी, शंभूदयाल, राधारंग, पं. रामविलास तिवारी, मुरारीलाल, सत्यनारायण, अभिषेक, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed