फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fifth accuse arrested

Deoria News: पांचवां हत्यारोपी भी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Tue, 05 Mar 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 05 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
fifth accuse arrested
परसिया करकटही गांव में मनरेगा सुपरवाइजर कुलदीप हत्याकांड
विज्ञापन

फोटो समाचार..
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया करकटही के मनरेगा सुपरवाइजर कुलदीप कुमार की हत्या के मामले में फरार चल रहा पांचवां आरोपी भी करौंदी कांटा के पास से सोमवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। हालांकि, इसके पूर्व पुलिस मुख्य आरोपी समेत चार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया करकटही गांव निवासी कुलदीप प्रसाद (25) मनरेगा में सुपरवाइजर थे। ग्राम सभा में मनरेगा के तहत होने वाले सभी कामों की देखरेख वही करते थे। एक पखवारा पूर्व गांव में निर्माण कार्य होने के बाद साइड पर बालू और ईंट बच गई। जिसे वह ट्राॅली पर लोड कराकर दूसरे साइड पर गिरवाने लगे। आरोप था कि ट्राॅली पर मोहल्ले के बच्चे बालू लोड कर रहे थे। जिसका कुछ लोगों ने वीडियो बना कर एक ग्रुप में वायरल कर दिया। शाम को जब कुलदीप को इसकी जानकारी हुई तो वह वायरल किए युवक से गांव के पूरब टोला में पूछताछ करने चले गए। वहीं कुलदीप को राॅड, धारदार हथियार से मारपीट कर लहुलूहान कर दिया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस आनन-फानन हत्या की धारा बढ़ाकर आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी अवनीश कुमार गौतम उर्फ पंचोली, अविनाश कुमार गौतम, राजेश प्रसाद और उसकी पत्नी ज्ञांती देवी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि सोमवार की दोपहर को विरेंद्र प्रसाद को खुखुंदू थाना क्षेत्र के करौंदी काटा से गिरफ्तार किया गया है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पांचवें हत्यारोपी को दर्ज केस के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed