Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fertilizer shortage casts a shadow over wheat sowing

Deoria News: खाद की किल्लत से गेहूं की बोआई पर गहराया संकट

Thu, 12 Nov 2026 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer shortage casts a shadow over wheat sowing
देवरिया। अर्णव तूफान के चलते धान की फसल को हुए नुकसान और खाद की किल्लत ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में तैयार धान की फसल गिरने और पानी भरने से कटाई प्रभावित हो रही है। वहीं, कटी हुई फसल में नमी अधिक होने से उसे सुखाने में समय लग रहा है। दूसरी तरफ साधन सहकारी समितियों पर डीएपी की कमी और धान क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं होने से किसान परेशान हैं। उन्हें गेहूं की बुआई पिछड़ने का भी डर सता रहा है।
विज्ञापन

बी पैक्स खुखुंदू पर बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा। केंद्र प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि 200 बोरी एनपीके खाद पहुंची है, जिसका वितरण बृहस्पतिवार को किया जाएगा। इससे पहले भी खाद का वितरण किया गया था, लेकिन मांग बनी हुई है। उन्होंने बताया कि अभी किसान धान बेचने के लिए केंद्र पर नहीं पहुंच रहे हैं। अधिकांश किसान कटाई और फसल सुखाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

किसान कमलेश राय ने बताया कि अर्णव तूफान से बड़े पैमाने पर धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। खेतों में तैयार फसल गिरकर बिखर गई है और कई जगह पानी भरने से कटाई मुश्किल हो गई है। किसी तरह कटाई होने के बाद भी नमी के कारण फसल को लंबे समय तक सुखाना पड़ रहा है। मौसम साफ नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है। इसका असर गेहूं की बुआई पर भी पड़ सकता है। भाटपाररानी संवाद के अनुसार, रबी फसलों की बुआई का समय चल रहा है लेकिन साधन सहकारी समितियों पर खाद और बीज नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। विकासखंड की अधिकांश समितियों में स्टॉक उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों को निजी दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहां से महंगे दामों पर खाद और बीज खरीदने से खेती की लागत बढ़ रही है। विकासखंड में कोड़रा, सूरजीपुर, बहियारी बघेल, खामपार, टीकमपार, सरया, कुकुरघाटी और भठवा तिवारी समेत कुल 10 साधन सहकारी समितियां हैं। किसानों का कहना है कि इन समितियों पर खाद और बीज उपलब्ध नहीं हैं। टीकमपार और भठवा तिवारी समितियों पर एक-दो बार खाद का वितरण हुआ था, लेकिन सीमित स्टॉक होने से जल्द ही खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान राम आशीष कुशवाहा, अशोक यादव, मनोज शर्मा, रामनरेश प्रसाद और साधु शरण ने बताया कि उनकी समितियों पर खाद और बीज नहीं पहुंचे हैं। गेहूं की बुआई का समय निकलता जा रहा है। ऐसे में उन्हें निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद और बीज खरीदना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराने की मांग की है। एसडीएम भाटपाररानी दीपराज सिंह ने बताया कि समितियों पर खाद और बीज उपलब्ध कराया गया था। संभव है कि मौजूदा समय में स्टॉक समाप्त हो गया हो। जल्द ही इसकी व्यवस्था कराई जाएगी।

क्रय केंद्रों पर प्रभारी नियुक्त नहीं, धान खरीद का इंतजार : भाटपाररानी। तहसील क्षेत्र में धान खरीद का समय शुरू होने के बावजूद दोनों सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीदारी शुरू नहीं हो सकी है। भाटपाररानी और बनकटा ब्लॉक में एक-एक क्रय केंद्र बनाया गया है, लेकिन अब तक दोनों केंद्रों पर प्रभारी की नियुक्ति नहीं हुई है। इससे खरीद की तैयारियां अधूरी हैं और किसान सरकारी व्यवस्था शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed