फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Female doctor left duty, women kept wandering for treatment

Deoria News: ड्यूटी छोड़कर चली गई महिला चिकित्सक, इलाज के लिए भटकती रहीं महिलाएं

Tue, 07 Nov 2023 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Female doctor left duty, women kept wandering for treatment
मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में मरीज व तीमारदारों की लगी भीड़ ।संवाद
- महिलाओं ने अस्पताल नहीं आने का भी लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लार। सीएचसी लार में तैनात महिला प्रसूति रोग विशेषज्ञ ड्यूटी के दौरान बीच में ही सोमवार को अस्पताल छोड़ चली गई। इस बीच इलाज कराने पहुंची दस से अधिक महिलाओं को उपचार कराने के लिए भटकना पड़ा। मजबूर होकर महिलाओं ने चिकित्सक को दिखाया। महिलाओं का आरोप है कि अक्सर महिला चिकित्सक ड्यूटी से गायब रहती हैं।
लार सीएचसी में इलाके के लोगों के अलावा बिहार के सीमावर्ती इलाके के मरीज भी इलाज कराने आते हैं। वहीं महिलाओं के बेहतर इलाज के लिए महिला प्रसूति विशेषज्ञ डाॅ. बीनू गुप्ता की तैनाती है। सोमवार को वह अस्पताल आई थीं। इसके बाद अपने केबिन में बैठी रहीं। करीब दो बजे ड्यूटी के दौरान अस्पताल से वह चली गईं। इसी बीच महिला प्रसूति रोग से पीड़ित करीब दस से अधिक महिलाएं उनके कक्ष के सामने पहुंची। देखा तो ताला बंद है। लेबर रूम में मौजूद एक स्टाफ नर्स से महिलाओं ने पूछा तो बोलीं कि मैडम चली गई हैं, बाद में आना।
विज्ञापन

इससे महिलाएं आक्रोशित हो गईं। उन्होंने महिला डॉक्टर पर अस्पताल में नहीं बैठने का आरोप लगाया। अस्पताल पहुंचीं रामनगर की सन्नू यादव ने बताया कि तीन दिन से आ रही हूं। डाॅक्टर नहीं मिल रही हैं। उकिना की मुसर्रत ने कहा कि प्रसूति रोग से संबंधित इलाज के लिए आई थीं। यहां आने के बाद पता चला कि डॉक्टर ड्यूटी के निर्धारित समय से पहले ही चली गई हैं। मजबूर होकर पुरुष चिकित्सक से इलाज कराना पड़ा। गुठनी की नुसरत बेगम ने बताया कि डॉक्टर के बैठने की सूचना पर आई थीं। यहां आने पर डॉक्टर नहीं मिलीं। आने जाने में समय का नुकसान होने के साथ धन खर्च हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अस्पताल आई मनीषा, सरिता देवी, मंजू, निशु, सविता देवी, रीता देवी ने भी डॉक्टर के नहीं मिलने का आरोप लगाया है।
....
प्रसूताओं का इलाज नर्स के भरोसे
लार सीएचसी में प्रतिदिन लगभग दो से तीन प्रसव कराया जाता है। यहां आने वाली प्रसूताओं की देख रेख स्टाफ नर्स ही करती हैं। गंभीर समस्या होने पर पुरुष डाॅक्टर को दिखाना पड़ता है।
...
कब अस्पताल छोड़ कर चली गई हैं इसकी जानकारी मुझे नहीं है। अगर ऐसा है तो गलत है। जांच कराई जाएगी
-डाॅ. बीवी सिंह, चिकित्साधीक्षक, सीएचसी लार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed