फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fed up with the case, a young man tried to commit suicide

Deoria News: 30 साल से चल रहे मुकदमे से आजिज युवक ने की आत्मदाह की कोशिश

Tue, 12 Dec 2023 11:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 12 Dec 2023 11:10 AM IST
विज्ञापन
Fed up with the case, a young man tried to commit suicide
देवरिया में एडीएम ऑफिस के सामने गनर ने माचिस छीन आग लगाने से रोका
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन पर टालमटोल का आरोप लगाया

देवरिया। अपने हक की जमीन के लिए 30 साल से कोर्ट में मुकदमा लड़ने वाले युवक ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम प्रशासन कार्यालय के सामने आत्मदाह के लिए शरीर पर पेट्रोल उड़ेल लिया। गनर की तत्परता के चलते वह खुद को आग नहीं लगा सका। मौके पर पहुंचे अफसरों ने एक घंटे तक उससे पूछताछ की। बाद में एडीएम प्रशासन ने कोर्ट के आदेश के मद्देनजर विवाद को निपटाने का आश्वासन दिया।
सदर तहसील के महुआडीह थाना क्षेत्र के बरनई बाबू टोला निवासी अमरजीत राव का आरोप है कि उसकी जमीन पट्टीदारों ने हड़प ली है। इसे लेकर 30 साल से दीवानी न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। मुकदमे की पैरवी में आए अमरजीत दिन में करीब एक बजे बोतल में पेट्रोल लेकर एडीएम प्रशासन ऑफिस पर पहुंच गया और शरीर पर उड़ेल लिया। खुद को आग लगाने के लिए उसने माचिस जलाई ही थी कि वहां मौजूद गनर सन्नी, अवध यादव ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां हड़कंप मच गया। मौके पर तहसीलार, सीओ सिटी और कोतवाली पुलिस पहुंच गई। करीब एक घंटे तक एडीएम ऑफिस में अमरजीत से अफसरों ने पूछताछ की। अमरजीत ने लेखपाल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि मुकदमा लड़ते-लड़ते पिता का निधन हो गया। जमीन भी नहीं मिली। अब तंग आकर उसने आत्मदाह का प्रयास किया, ताकि जमीन का विवाद सुलझ सके। अमरजीत का आरोप है कि अफसर और पुलिस एक-दूसरे के विभाग का मामला बताकर उसे टरकाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
-जमीन के विवाद से तंग आकर युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया था। पुलिस और राजस्व टीम सदर तहसीलदार के नेतृत्व में गठित की गई है। मंगलवार को टीम मौके पर जाएगी। सिविल न्यायालय में लंबित विवाद को देखते हुए निस्तारण कराने का प्रयास करेगी। जमीन विवाद का काफी पुराना मामला है। पीड़ित के अधिवक्ता को भी बुलाया गया था।

- गौरव श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन
---------------------
रोक के बावजूद मिल रहा बोतल में पेट्रोल
-बोतल में पेट्रोल देने का आदेश किसी भी पंप को नहीं है, लेकिन शहर के एक पेट्रोल पंप से अमरजीत बोतल में पेट्रोल लेकर एडीएम प्रशासन कार्यालय पर पहुंच गया। पेट्रोल शरीर पर गिराने के बाद गनर की नजर पड़ी तो उसने माचिस छीन ली। घटना के बाद जुटे लोगों ने प्रशासन और राजस्वकर्मियों पर जमीन निस्तारण के मामले में लापरवाही की चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed