{"_id":"63d6b4d73ac29a61c434a75b","slug":"father-s-dead-body-found-hanging-two-days-after-daughter-s-marriage-deoria-news-gkp4658212102-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बेटी की शादी के दो दिन बाद फंदे लटका मिला पिता का शव, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बेटी की शादी के दो दिन बाद फंदे लटका मिला पिता का शव, घर में मचा कोहराम
Tue, 31 Jan 2023 05:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
देवरिया में बेटी की शादी के दो दिन बाद रविवार को पिता फंदे से लटके मिले। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित करके पुलिस को सूचना दी। मृतक के पुत्र के अनुसार, काफी कर्ज तले दबे होने की वजह से उनके पिता परेशान थे।
विज्ञापन
शहर के सीसी रोड निवासी सतीश जायसवाल (57) बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाते थे। उन्होंने दो दिन पहले बेटी श्री की शादी बड़े धूमधाम से की थी। रविवार की भोर में परिजनों ने देखा कि सतीश का शरीर फंदे से लटका था। आनन-फानन में घर के लोग उन्हें फंदे से नीचे उतारे और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। साथ ही शव को मोर्चरी में भेजवाकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
घटना के बाद जानकारी होने पर परिवार का माहौल पल भर में ही गमगीन हो गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने सतीशके पुत्र नील ने बताया कि पिता के ऊपर काफी कर्ज हो गया था। इससे वह काफी चिंतित थे। वह इसकी अक्सर चर्चा करते थे।
विज्ञापन
आशंका है कि इसी के चलते उनके पिता की जान गई। पति की मौत के बाद सीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। कोतवाल कपिलदेव चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यही बात सामने आ रही है कि सतीश जायसवाल ने आत्महत्या की है। पुत्र ने पुलिस को बताया है कि बहन की शादी और उससे पहले कुछ कर्ज हो जाने के कारण पिता परेशान थे। मामले की जांच की जा रही है।