{"_id":"652842aa65e512dae3045207","slug":"father-in-law-built-a-house-by-adding-every-penny-government-should-not-snatch-it-deoria-news-c-7-1-gkp1006-335012-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पाई-पाई जोड़कर ससुर ने बनाया आशियाना, न छीने सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पाई-पाई जोड़कर ससुर ने बनाया आशियाना, न छीने सरकार
Fri, 13 Oct 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर/ देवरिया। दूबे परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के आरोपियों के घरवालों को उनके घर जमींदोज होने का डर सता रहा है। तहसीलदार न्यायालय से बेदखली का फैसला आने के बाद बृहस्पतिवार को प्रेम यादव की पत्नी शीला देवी ने आशियाना बचाने की भावुक अपील की। उन्होंने कहा-ससुर रामभवन यादव ने पाई-पाई जोड़कर मकान बनाया था। वह भारतीय सेना में सैनिक थे। यह मकान सरकार न छीने।
उन्होंने कहा- यह मेरे परिवार के सपनों का घर है। मकान गिरा तो बच्चों को सिर छिपाने की जगह तक नहीं बचेगी। पति के जाने के बाद मेरी दुनिया उजड़ गई है। अब उसे और बर्बाद न किया जाए। मेरे चार मासूम बच्चों पर रहम करें। मेरे देवर और ससुर जेल में बंद हैं। उनके पास मकान के सारे कागजात हैं। जब तक वह जेल से रिहा नहीं हो जाते, सरकार को कार्रवाई स्थगित कर देनी चाहिए। पति की हत्या के बाद मेरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा गया है। देवर की पत्नी और उसके दो अबोध और दिव्यांग बच्चों को लेकर मेरा परिवार कहां जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार को मानवता का परिचय देना चाहिए। मामले को लेकर घिनौनी राजनीति हो रही है। प्रेम यादव की बेटी अंशिका ने कहा-सरकार को एकतरफा और पक्षपातपूर्ण कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। मेरे घर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। मकान पर बुलडोजर चलाने की धमकी दी जा रही है। हमने भी अपने पिता को खोया है। हमारे साथ न्याय होना चाहिए।