{"_id":"64c168ce0316e5be68004034","slug":"father-and-son-sent-to-jail-for-killing-america-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-2418-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अमेरिका की हत्या में पिता-पुत्र भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अमेरिका की हत्या में पिता-पुत्र भेजे गए जेल
Thu, 27 Jul 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। नौतन हथियागढ़ गांव में रविवार की रात वृद्ध की लाठियों से पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव के अमेरिका प्रसाद (61) की रविवार की रात को छोटे भाई ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिससे देर रात उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने छोटे भाई महंत पुत्र चतुरी प्रसाद, अजय कुमार पुत्र महंत प्रसाद को बुधवार को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य महिलाओं पर भी केस दर्ज है। एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि अमेरिका के चार हत्यारोपियों में से महंत और उसके बेटे अजय को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया है।