फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Father and son beaten over land dispute

Deoria News: जमीन के विवाद में पिता-पुत्र को पीटा

Mon, 22 Sep 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 22 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Father and son beaten over land dispute
भटनी। क्षेत्र के रजवल गांव में जमीन के विवाद में कुछ लोगों ने पिता-पुत्र की पिटाई कर दी। पिता की हालत गंभीर है। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत एसपी से करने की बात कही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रजवल गांव में रमाकांत पांडेय और हेमंत पांडेय के बीच जमीन के लिए विवाद है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि कोर्ट की ओर से यथास्थिति रखने के आदेश के बावजूद हेमंत पांडेय पक्ष के लोग विवादित जमीन पर कब्जा रने के फिराक में रहते है। 13 सितंबर को आरोपी पक्ष जमीन पर कब्जा करने लगे। पीड़ित के शिकायत पर पहुंची पुलिस ने विवाद सुलझाया और दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया।
विज्ञापन

थाने पर पुलिस कर्मियों ने डांट-फटकार कर कोर्ट के आदेश का पालन करने की बात कह घर भेज दिया। शिकायत से नाराज आरोपियों ने शनिवार को गोलबंद होकर पीड़ित पक्ष के घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने मौके पर मौजूद वशिष्ठ पांडेय उनके पुत्र और महिलाओं की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में घायल वशिष्ठ का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहीं उनके पुत्र, महिलाएं व बच्चों का उपचार देवरिया में कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed