फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Father and son beaten for removing their bike from the road

Deoria News: रास्ते से बाइक हटाने के लिए पिता-पुत्र की पिटाई

Sun, 19 Oct 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 19 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Father and son beaten for removing their bike from the road
मारपीट की वारदात का वीडियो वायरल, पांच पर केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। टड़वा गांव में सड़क से बाइक हटाने को लेकर कुछ लोगों ने गोलबंद होकर पिता और पुत्र की जमकर पिटाई कर दी। हादसे में पिता को गंभीर चोट आई है। उनका उपचार मेडिकल कॉलेज देवरिया में कराया गया। मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

जनकारी के अनुसार, मदनपुर थाना क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी प्रभाकर सिंह (65) ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की शाम उनका बेटा अजय (28) बाइक से गांव की सड़क पर जा रहा था। इसी बीच गांव का एक युवक चार पहिया वाहन से जा रहा था। साइड लेने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद गोलबंद होकर आरोपियों ने उनकी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर पिटाई कर दी। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेन ले जाया गया। जहां प्रभाकर की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। पुलिस न मारपीट के आरोपी अतुल सिंह और पुनीत सिंह सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed