फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fatehpur massacre: Accused family of freedom fighter absconding

फतेहपुर नरसंहार: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आरोपी परिजन फरार

Wed, 04 Oct 2023 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur massacre: Accused family of freedom fighter absconding
भाटपाररानी। रुद्रपुर के फतेहपुर के लेहड़ा में हुए नरसंहार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बृज नारायण उर्फ चुम्मन दुबे के परिजन भी आरोपी बनाए गए हैं। चुम्मन दुबे का परिवार खामपार के केहुनिया गांव में कई सालों से रहता है। केस दर्ज होने की जानकारी मिलते ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन घर छोड़कर भाग गए हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद क्षेत्र के केहुनिया में दहशत व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


फतेहपुरा के लेहड़ा गांव में भूमि विवाद में छह लोगों की हत्या हो गई। इस मामले में पुलिस ने जो केस दर्ज किया है उसमें केहुनिया गांव के भी आरोपी हैं। आरोपियों के घर पर मिली एक महिला ने बताया कि घर पर कोई नहीं है। परिवार में एक व्यक्ति की तबियत ज्यादे खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए परिजन लखनऊ गए हैं। उन्होंने बताया कि हम लोग फतेहपुर गांव के मूल निवासी हैं। केहुनिया में हम लोग नवासे पर रहते हैं। हमारी भूमि फतेहपुर में है, लेकिन जिस परिवार में यह घटना हुई है उन लोगों का यहां से कोई संबंध नहीं है। हम लोगों का भी उनसे कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन




....

इन पर दर्ज है मुकदमा



- रुद्रपुर के फतेहपुर के लेहड़ा टोला नरसंहार मामले में केहुनिया के दिवाकर तिवारी, अमरनाथ नाथ तिवारी, पवन तिवारी, स्वतंत्रता सेनानी बृज नारायण दुबे के तीन बेटों श्रीप्रकाश दुबे, जयप्रकाश दुबे व श्रीराम दुबे, उनके पौत्र प्रभात दुबे, बीरू दुबे को आरोपी बनाया गया है। हालांकि इस संबंध में खामपार के एसओ नंद प्रसाद ने अधिकारिक जानकारी न होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed