{"_id":"cd4db8c5675f551f4e972d963c68213c","slug":"fasting-student-leader-s-condition-deteriorates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन पर बैठे छात्रनेता की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन पर बैठे छात्रनेता की हालत बिगड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Wed, 20 Jan 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रनेताओं का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस बीच अनशनकारी छात्रनेता बलराम यादव की तबीयत बिगड़ गई।
छात्रनेताओं का कहना था कि चुनाव के संबंध में कोई पहल नहीं की जा रही है। आमरण अनशन को दो दिन बीत गया है लेकिन अब तक किसी जिम्मेदार ने खोज खबर नहीं ली है।
इससे छात्रनेताओं में नाराजगी है।बीआरडीपीजी कॉलेज परिसर में प्राचार्य कक्ष के सामने छात्रनेताओं का अनशन बुधवार को भी जारी रहा।
अनशन स्थल पर आयोजित सभा में छात्रनेता शाकिर अली ने कहा कि जनवरी महीने का समय खत्म होने को है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
अनशन कर रहे बलराम यादव की हालत गंभीर होती जा रही है अब तक कोई भी स्वास्थ्य जांच करने तक नहीं पहुंचा है।
छात्रनेता गिरजेश गुप्त त्यागी ने कहा कि छात्रनेताओं की मांग पर अमल नहीं करना प्रशासन के लिए भारी पड़ेगा।
अनशन स्थल पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव सोनू, अरविंद गिरि और सुनील सिंह यादव ने समर्थन दिया। इस दौरान सुधांशु रंजन मिश्र, विकास जायसवाल, विनय सिंह, सद्दाम हुसैन, अखिल यादव, अभिषेक यादव, अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।