फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   farmers kala diwas

Deoria News: किसानों ने मनाया काला दिवस, प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

Sat, 24 Feb 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 24 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
farmers kala diwas
संयुक्त किसान मोर्चा ने सुबाष चौक पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध।संवाद
संयुक्त पंजाब व हरियाणा बाॅर्डर पर आंदोलित किसानों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को विभिन्न संगठनों के बैनर तले किसानों ने काला दिवस मनाया। किसानों ने सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
वक्ताओं ने कहा कि पंजाब, हरियाणा की सीमा खरौनी और शंभू बाॅर्डर पर किसानों के शांतिपूर्वक चल रहे आंदोलन पर गृहमंत्री के इशारे पर हरियाणा सरकार द्वारा किसानों पर ड्रोन हमला कराया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज और गोली चलाकर लोकतांत्रिक आंदोलन का दमन किया है। किसानों ने इसके जिम्मेदार गृह मंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं राज्य के गृह मंत्री के इस्तीफा की मांग की। शुभकर्ण सिंह की हत्या का जवाब मांगा।
विज्ञापन

साथ ही आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किए जाने, तोड़े गए ट्रैक्टरों की क्षतिपूर्ति देने, शुभकर्ण सिंह एवं अन्य मृत किसानों के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की। साथ ही किसानों के साथ किए गए वादों को पूरा करने, एमएसपी गारंटी, बिजली बिल माफ करने व पूरी तरह मुफ्त किए जाने तथा बैतालपुर चीनी मिल संचालित करने के वादे को तत्काल पूरा किए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चतुरानन ओझा, साधुशरण, चंद्रदेव सिंह, शहीद ख्वाजा मंसूरी, आनंद प्रकाश चौरसिया, चंद्रशेखर प्रसाद,जयप्रकाश यादव, रमाशंकर गुप्ता, कलक्टर शर्मा, सुरेंद्र चौहान, अच्युतानंद त्रिपाठी, बड़े शाही, सत्याग्रह सरोज, ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी, पं. वेद प्रकाश, चक्रधारी तिवारी, देवी चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed