फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   farmers get awareness about schemes

किसानों को दी गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी

Wed, 17 Mar 2021 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
farmers get awareness about schemes
किसानों को दी गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन

देवरिया। कोविड-19 के चलते ठप हुई किसान दिवस की बैठक बुधवार से शुरू हो गई। डीएम आशुतोष निरंजन ने इसे प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को आयोजित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने उपस्थित किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। उप कृषि निदेशक एके मिश्र ने बताया कि जनपद में मुख्यत: रबी एवं खरीफ की फसलें बोई जाती हैं। जायद एवं तिलहनी फसलों के लिए प्रयास किया जा रहा है। जनपद में सोयाबीन का प्रदर्शन कराया गया है। काला नमक धान की बुआई कराई गई है। गेहूं बीज में एचडी 2967 के स्थान पर करुण वंदना प्रजाति का बीज मंगाने की तैयारी की जा रही है। बैठक में कृषि, गन्ना, मत्स्य, उद्यान, पशुपालन, नाबार्ड आदि विभागों की ओर से संचालित सभी लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

भारतीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजय तिवारी ने जनपद में किसानों की समस्याओं को रखते हुए कहा कि जनपद एक ही चीनी मिल है और वह भी बंद होने की कगार पर है। क्योंकि किसानों का भुगतान समय से नहीं होता है। जो भी योजनाएं चलाई जाती हैं, गांवों के किसानों तक नहीं पहुंच पाती हैं। जिले में छुट्टा पशुओं एवं वनरोज के लिए कोई योजना बनाई जाए, जिससे फसलों को नुकसान न होने पाए। जनपद में मृदा परीक्षण की व्यवस्था ठीक कराई जाए। डीएम ने किसानों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिया। कहा कि जिले में प्रदर्शन के बीजों की उपलब्धता समय से कराई जाए। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को लटके तारों को ठीक कराने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, उप क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड, दिग्विजय नाथ सिंह, सलाहकार, नवीन शाही, प्रगतिशील कृषक, मारकंडेय सिंह, राघवेंद्र प्रताप शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed