फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farmers demonstrate council

­किसान सभा के लोगों का प्रदर्शन

Fri, 22 Jul 2016 10:35 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 22 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrate council
लोहिया आवास के लाभार्थियों की पात्रता की जांच कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
­देवरिया। अखिल भारतीय किसान सभा ने लोहिया आवास के लाभार्थियों की पात्रता की जांच कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों के मुआवजा वितरण में धांधली का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन


पात्र गृहस्थी योजना में पात्रों को वंचित करने की साजिश रची जा रही है। मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र तहसीलदार को दिया। संगठन से जुड़े कार्यकर्ता शुक्रवार को दिन में 11 बजे सदर तहसील में पहुंचे। यहां पर अपनी मांगों के समर्थन में धरना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि लोहिया आवास के लाभार्थियों के चयन में रुपये का खेल चला है।
विज्ञापन


रुपये देने वालों को लोहिया आवास की रकम आवंटित कर दी गई है, जबकि रुपये नहीं देने वालों को लोहिया आवास से वंचित कर दिया गया है। रामपुर कारखाना और तरकुलवा ब्लॉक में जमकर धांधली बरती गई है। हरपुर बिंदवलिया, शाहपुर, गोविंदपुर आदि गांवों के पात्र लोगों को वंचित कर दिया गया है। इसके चलते गरीब लोगों को आवास मयस्सर नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सदर तहसील क्षेत्र में सूूखा राहत और ओलावृृृष्टि से किसानों की हालत खराब हो गई है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों को फिक्र तक नहीं है। कुछ लोगों के इशारे पर पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड बनाने का काम किया जा रहा है।


पूर्ति विभाग ने कोटेदारों पर कार्रवाई नहीं की तो संगठन आंदोलन शुरू करेगा। प्रदर्शन में रामजी चौहान, सदानंद चौरसिया, आनंद प्रकाश चौरसिया, अदालत, राजेंद्र प्रसाद, महेंद्र गोंड, रामबदन, रामपरीखन यादव, आकिल नफीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed