फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farmers adamant on giving sugarcane to Dhada Sugar Mill, sloganeering

Deoria News: ढाढ़ा चीनी मिल को गन्ना देने पर अड़े किसान, की नारेबाजी

Thu, 02 Oct 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 02 Oct 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers adamant on giving sugarcane to Dhada Sugar Mill, sloganeering
बघौचघाट। किसान अपना गन्ना ढाढ़ा चीनी मिल को देना चाहते है। वह किसी कीमत पर दूसरे मिल को गन्ना नहीं देना चाहते। शनिवार को कोटवा गन्ना क्रय केंद्र पर जांच में पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी के सामने किसानों ने नारेबाजी कर रोष जताया और अपनी समस्या से अवगत कराया। रामनगर, कोटवा, सुंदरपुर क्रय केंद्र के किसान लामबंद हैं।
विज्ञापन

शनिवार को बघौचघाट क्षेत्र के कोटवा, सुंदरपुर, रामनगर गन्ना क्रय केंद्र की जांच में पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी को किसानों का विरोध झेलना पड़ा। किसान लगातार एक माह से अपना गन्ना ढाढ़ा चीनी मिल के अलावा किसी अन्य मिल को देने का विरोध कर रहे हैं। वह किसी भी कीमत पर अपना गन्ना ढाढ़ा चीनी मिल को ही देना चाहते है। पिछले रविवार को किसानों ने बघौचघाट में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। इसी समस्या के निदान के लिए जिला गन्ना अधिकारी शनिवार को कोटवा गन्ना क्रय केंद्र पर जांच में पहुंचे। जैसे ही किसानों को पता चला अधिक संख्या में किसान पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। उनकी मांग है कि हम अपना गन्ना ढाढ़ा चीनी मिल को ही देंगे।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी धनीराम ने किसानों का पत्रक लिया और कहा उनकी समस्या बहुत जल्द दूर कर दिया जाएगा। इन तीनों गन्ना क्रय केंद्रों का गन्ना सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गन्ना आयुक्त ने गड़ौरा चीनी मिल को देने के लिए आदेशित किया है, जिसका विरोध किसान महीने से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी धनीराम ने बताया कि किसानों की समस्या की जांच में आया था। इनकी समस्या का बहुत जल्द निराकरण कर दिया जाएगा। इस दौरान किसान करुणेश राय, सुग्रीव कुशवाहा, बृजेश मिश्र, दीपांकर राय, आकाश राय, जेपी मिश्र, मनीष राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed