{"_id":"6aac39108c102ccb0e0da36a","slug":"farmer-injured-in-nilgai-attack-dies-deoria-news-c-208-1-deo1039-192027-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नीलगाय के हमले में घायल किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नीलगाय के हमले में घायल किसान की मौत
विज्ञापन
घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के मोतीपुर भुवाल गांव में बुधवार को खेत की रखवाली कर रहे किसान पर नीलगाय ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल किसान की मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज के दौरान बुधवार रात मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
मोतीपुर भुवाल निवासी किसान रामबृक्ष यादव (60) बुधवार को मक्के के खेत की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान खेत में पहुंची नीलगाय ने उन पर हमला कर दिया। रामबृक्ष को गंभीर रूप से घायल देखकर बगल के खेत में काम कर रहे अनुज पाल और अजय पाल उन्हें बचाने पहुंचे। नीलगाय ने दोनों पर भी हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए।
परिजन ने रामबृक्ष को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहां इलाज के दौरान बुधवार रात उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बृहस्पतिवार को शव गांव पहुंचा तो पत्नी रिकेबिया देवी समेत परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के दोनों बेटे जितेंद्र यादव और रविंद्र यादव बाहर रहकर मजदूरी करते हैं।
सूचना पर पहुंची भटनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।