फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farewell prayers were offered amid tight security...prayers were offered for peace

Deoria News: सुरक्षा के बीच अलविदा की नमाज अदा... मांगी अमन-चैन की दुआ

Sat, 29 Mar 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 29 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Farewell prayers were offered amid tight security...prayers were offered for peace
मालवीय रोड ​स्थित ईदगाह में शुक्रवार को जुमा की नमाज पढ़ी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मुकद्दस रमजान के अलविदा की नमाज शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शहर के जामा मस्जिद से लेकर जिले के सभी मस्जिदों में पढ़ी गई। रोजेदारों ने गुनाहों की माफी मांगी। देश में अमन-चैन व भाईचारे के लिए दुआ की। इस दौरान सुरक्षा को लेकर हर जगह पुलिस मुस्तैद रही।

शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे से अलविदा के नमाज के लिए मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचने लगे। तहसील रोड स्थित जामा मस्जिद, मालवीय रोड स्थित ईदगाह, बांस देवरिया, अहमद नगर, रामनाथ देवरिया सीसी रोड सहित सभी मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। जामा मस्जिद में मौलाना अशफाक अहमद कासमी ने शहर के बांस देवरिया मस्जिद में मौलाना अहमदराजा मिस्वाही ने नमाज अदा कराई। भाटपार रानी संवाद के अनुसार नगर और क्षेत्र में मस्जिदों में अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। सभी जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भाटपार रानी नगर की जामा मस्जिद में नमाजियों की भीड़ को देखते हुए दो शिफ्ट में नमाजियों ने नमाज अदा की। इसके अलावा दिस्तौली ,सोहनपुर, सिकटिया, रामपुर बुजुर्ग, प्रतापपुर , खामपार ,सरया, भिंगारी, भोपतपुरा, भवानी छापर, सवरेजी, बड़कागांव, खेमीपुर, महुआ बारी, भेड़ा पाकड़ ,मेहरौना, टीकम पार, बंगरा बाजार, पिपरा बघेल, अहिरौली बघेल, रामपुर, अकटही , आदि स्थानों पर मस्जिदों में नमाज अदा हुई। बरहज संवाद के अनुसार, नगर-क्षेत्र में अलग-अलग मस्जिदों में लोगों ने रमजान की अलविदा की नमाज अकीदत के साथ अदा की। नगर के जिन्नती, राजा, नाका मस्जिद के अलावा कपरवार, पैना, करुअना, भलुअनी, गड़ेर, सोनाड़ी, मगहरा, मदनपुर, देवपार आदि क्षेत्र के मस्जिदों में सुबह 11:30 से दो बजे तक अलग-अलग समय पर इमाम ने नमाज अदा कराई। सुरक्षा-इंतजाम को लेकर एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी, तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य, पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल, ईओ निरुपमा प्रताप, इंक्पेक्टर राहुल सिंह आदि चौकस रहे।
विज्ञापन

भागलपुर संवाद के अनुसार, अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस मुस्तैद रही।
भागलपुर कस्बा, महलियां धर्मेर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी मस्जिद व ईदगाह मे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed